सबसे ज्यादा IAS देने वाला राज्य ?
बहुत से युवा आज IAS की तैयारी में जुटे हुए है दिन रात एक करके बस IAS के सपने को पूरे करने में लगे है अक्सर एक सवाल जिस पर चर्चा की जाती है कि सबसे ज्यादा IAS अधिकारी कहाँ से बनते है ? चलिए तो आज विस्तार से जानते है सर्वाधिक IAS देने वाला कौन सा राज्य है ?
IAS ( Indian Administrative Service) भारतीय प्रशासनिक सेवा क्या है ?
IAS अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। इसके अधिकारी अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की सीधी भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है तथा इसके बाद उनका आवंटन भारत सरकार के माध्यम से राज्यों को कर दिया जाता है। आम तौर पर एक IAS अधिकारी राज्य तथा केन्द्र सरकार के मंत्रालयों का सचिव होता है तथा रणनीतिक और महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हैं। जो कि सरकारों द्वारा बनायीं गयी विभिन्न योजनाओं का प्रबंधन करते है | इसलिए हमारे देश में कोई भी योजना हो, चाहे वह केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित हो या फिर राज्य सरकार द्वारा, उन्हें बनाने व लागू करने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी IAS अधिकारियों की होती है।
सर्वाधिक IAS अधिकारी देने वाले 8 राज्य :
सर्वाधिक IAS अधिकारी देने वाले राज्यों की लिस्ट में उत्तरप्रदेश प्रथम स्थान पर है जहां से 731 IAS अधिकारी है इसके बाद बिहार जहां से 462 IAS अधिकारी है | अक्सर लोग उत्तरप्रदेश व बिहार को पिछड़ा समझने की भूल कर बैठते है उनके लिए ये आंकड़े चौकाने वाले होंगे, जबकि यूपी व बिहार के लोगों के लिए ये आंकड़े गर्व देने वाले होंगे | अब जानते है अन्य राज्यों की स्थिति भी |
- उत्तर प्रदेश 731
- बिहार 462
- राजस्थान 376
- तामिलनाडु 334
- आंध्र प्रदेश 267
- महाराष्ट्र 260
- पंजाब 233
- दिल्ली 218
अभी हमारे देश में कुल सभी राज्यों में अधिकृत IAS अधिकारियों की संख्यां 6500 है लेकिन वर्तमान में केवल 5004 IAS अधिकारी हीं हैं। जबकि 1496 IAS अधिकारियों की कमी को पूरा करना कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के लिए चुनौती भरा लक्ष्य है।
IAS से जुड़े अन्य तथ्य :
ड्रेस कोड : एक IAS अधिकारी का कोई ड्रेस कोड नहीं होता है , वह हमेशा फॉर्मल ड्रेस में रहते हैं|
नियंत्रणकर्ता : एक IAS अधिकारी का नियंत्रणकर्ता कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय होता है |
ट्रेनिंग : एक IAS अधिकारी की शुरू के 3 महीने की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ही होती है, जिसे फाउंडेशन कोर्स भी कहा जाता हैं, जो उम्मीदवार IAS अधिकारी इसमें टॉप करता है उन्हें मेडल दिया जाता है |
सैलरी : एक IAS अधिकारी का वेतन 56,100 से 2.5 लाख रुपये प्रति माह होता है, इसके साथ ही कई सुविधाएं भी दी जाती हैं |
Join Telegram for daily current affairs, hindi news now.