विश्व हिंदी दिवस : 10 जनवरी

विश्व हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है | तथा इसके साथ ही हिन्दी को एक अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। देश के सभी सरकारी कार्यालयों में भी विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते है | दुनियाभर में करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। इसके साथ ही विश्वभर के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी को एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाता है |

हिंदी पर प्रथम सम्मेलन :

विश्वभर में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन रखा गया था, जिसमें 30 देशों 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत :

विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। उस वक्त के तात्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऑक्‍सफर्ड ड‍िक्‍शनरी में भी है हिंदी के शब्द :

ऑक्‍सफर्ड ड‍िक्‍शनरी जो कि सबसे मशहूर इंग्लिश ड‍िक्‍शनरी है उसमें भी हिंदी के कई शब्द शामिल हैं। हिंदी शब्दों अच्छा, बड़ा, दिन, सूर्य नमस्कार को इस डिक्शनरी में स्थान दिया गया है।

फिजी में है हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा :

दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में बसे फिजी में हिंदी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फ़िजियन हिन्दी कहते हैं। यह भारत में बोली जाने वाली अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का समावेश है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस : 14 सितम्बर

राष्टीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि 14 सितम्बर 1949 को हमारी संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था जिसके चलते प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राष्टीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।

 

 

 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *